Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरप्रधानमंत्री आवास योजना सम्बंधी बैठक सम्पन्न

प्रधानमंत्री आवास योजना सम्बंधी बैठक सम्पन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में डूडा की प्रधानमंत्री आवास योजना सम्बंधी बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत विभिन्न तहसीलों एवं नगर पंचायत में लाभार्थियों के पात्रता की जांच, प्रथम एवं तृतीय किस्त अवमुक्त किए जाने के सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारियों से जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि स्वीकृतोपरांत अपात्र पाए जाने वाले लोगों के नाम सूची से हटाए। इस दौरान उन्होंने योजना की लंबित पत्रावलियां, लंबित डीबीटी, प्रथम व तृतीय किस्त की तहसील स्तर पर जांच, ऐसे लाभार्थी जिन्होंने किस्त मिलने के उपरांत भी आवास निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया है। उनसे रिकवरी कराने का निर्देश देने के साथ ही कहा कि जिस भी स्तर पर सम्बंधित अधिकारी अथवा कार्मिकों द्वारा शिथिलता बरती जा रही है। उन पर कार्यवाही की जाए तथा उनकी जिम्मेदारी तय की जाए एवं जिन पात्र लाभार्थियों की जांच हो रही है उनकी फीडिंग कराई जाए। पीएम सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लोन वितरण की जानकारी लेते हुए। उन्होंने कहा कि कैम्प लगाकर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाए एवं वेंडरों को एक्टिव करने के साथ ही किस्त का वितरण कराया जाए। इसके उपरांत उन्होंने दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की भी जानकारी ली तथा मुख्यमंत्री नगरी अल्पविकसित/मलिन बस्ती विकसित योजना अंतर्गत इंटरलॉकिंग तथा नाली निर्माण की प्रगति की भी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, समस्त उप जिलाधिकारीगण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।