Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeअंतर्राष्ट्रीयमिस्र में मिले रोमन युग वाले महानगर के अवशेष...

मिस्र में मिले रोमन युग वाले महानगर के अवशेष…

मिश्र में रोमन काल के एक शानदार महानगर के अवशेष मिले हैं. इन अवशेषों में उस दौर में रोमन लोगों के रहन-सहन की झलक मिलती है. मिस्र के पुरातत्वविदों ने दक्षिणी शहर लक्सर के केंद्र में 1,800 साल पुराने “रोमन-युग से पूरे आवासीय महानगर” खोजने का दावा किया है. मिस्र की प्राचीन वस्तुओं की सुप्रीम काउंसिल के चीफ मुस्तफ़ा वज़ीरी के मुताबिक, ”यह शहर “लक्सर के पूर्वी तट का सबसे पुराना और सबसे महत्वपूर्ण शहर है” और दूसरी और तीसरी शताब्दी का है.

दक्षिणी मिस्र के शहर लक्सर में मिस्र के पुरातत्वविदों ने रोमन काल के आवासीय महानगर में कई आवासीय भवनों सहित दो पिजन टावर और कई धातु कार्यशालाएं खोजी हैं. यही नहीं शोधकर्ताओं ने कार्यशालाओं के अंदर बर्तनों, कांसे और तांबे के रोमन सिक्कों का संग्रह भी मिला है. यह मिस्र में एक अनोखी पुरातात्विक खोज है. दरअसल यहां खुदाई आम तौर पर मंदिरों और मकबरों की होती है. लक्सर के इस पश्चिमी तट को खास तौर पर राजा और रानी की मशहूर घाटी होने के तौर पर जाना जाता है. साल 2021 में भी मिस्र के पुरातत्वविदों ने लक्सर के पश्चिमी तट पर 3,000 साल पुराने खोए हुए सुनहरे शहर की खोज का ऐलान किया था. तब पुरातात्विक टीम ने इसके मिस्र के  अब तक के सबसे बड़े प्राचीन शहर  होने का दावा किया था. मिस्र में इस तरह की खोजों को लेकर आलोचकों का कहना है कि खुदाई में बढ़ोतरी ने इस तरह की खोजों को प्राथमिकता दी है जो सख्त वैज्ञानिक जांच पर मीडिया का ध्यान खीचेंगी. हालांकि पिरामिड के इस देश में इस तरह की यह खोज राजनीतिक उथल-पुथल के साथ- साथ कोविड-19 (COVID-19) महामारी के बाद वहां के अहम पर्यटन क्षेत्रों को पुनर्जीवित करने की अहम कोशिशों का हिस्सा है. मिस्र सरकार की योजना गीज़ा पिरामिड के आधार पर बने ग्रैंड इजिप्शियन संग्रहालय के लंबे वक्त से टलते जा रहे उद्घाटन को करने की है.  दरअसल मिस्र सरकार का मकसद यहां 2028 तक सालाना 30 मिलियन विजिटर को लाना है, जो महामारी से पहले 13 मिलियन से अधिक थे.

Share Now...