Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

मायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

जौनपुर धारा,जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रकेशवा तकिया में विवाहिता ने अपने मायके में ही फांसी लगाकर जान दे दी है। मामला रविवार की देर रात्रि बताया है। गांव के उमेश कुमार शर्मा की 35वर्षीया पुत्री विनिता उर्फ विटोला ने घर के एक कमरे में दुपट्टे के सहारे कमरे में लगी हुई कड़ी मे दुपट्टा बांधकर फांसी लगा लिया। कुछ देर बाद जैसे ही लोगों को पता चला वहां   भीड़ एकत्रित हो गई। उसकी शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व हुई थी और उसका 7 वर्ष का पुत्र है। पुलिस के अनुसार वह काफी दिनों से मानसिक तनाव में थी जिसका उपचार चल रहा था। उसके माता-पिता रोटी रोटी के सिलसिले में गुजरात में रहा करते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।