Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा,जौनपुर। बाबा साहब की जयन्ती पर ‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में जिला प्रशासन के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अंबस्ट सहित अन्य अधिकारी गणों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर तथा भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  जिलाधिकारी  ने कहा कि प्रात:काल से ही गावों में, निकायों में और जनपद के सभी कार्यालय, कालेजों आदि में बाबा साहब की प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण के साथ ही उनके जीवन दर्शन पर आधारित गोष्ठियां अयोजित की गई। उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करने की आवश्यकता है। संविधान निर्माण में उनका योगदान अद्वितीय, अविस्मरणीय और अनुकरणीय है, आज संविधान में निहित प्राविधानों के कारण ही समाज के विभिन्न वर्गों में किसी भी प्रकार की असमानता नहीं है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जनक कुमारी इण्टर कालेज की छात्रा आयुषी नंदन द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रीय बालिका इंटर कालेज की प्रीति यादव ने बाबा साहब पर आधारित कविता का पाठ किया। सेंट पैट्रिक के छात्र अली मुर्तजा तथा नगर पालिका इण्टर कॉलेज की छात्रा नारायण द्वारा भाषण प्रस्तुति, बीआरपी इण्टर कॉलेज की रश्मि सागर और टीम द्वारा नृत्य प्रस्तुति जनक कुमार इण्टर कॉलेज के छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुति तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह, परियोजना निदेशक के.के.पांडे, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, डीसीएनआरएलएम ओपी यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य उपस्थित रहे।