Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमानवता की सेवा ही सबसे पुनीत कार्य : सुरेंद्र यादव

मानवता की सेवा ही सबसे पुनीत कार्य : सुरेंद्र यादव

  • मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ की टीम ने मरीजों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर से सटे नटोली ग्राम में गुरूवार को सुबह 11:00से मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ की टीम द्वारा सैकड़ो मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र यादव तथा ग्राम प्रधान कलावती देवी के सौजन्य से आयोजित इस विशाल स्वास्थ्य परिक्षण शिविर में भारी संख्या में उपस्थित मरीजों को वहां पर उपस्थित मेदांता हॉस्पिटल की टीम के डॉक्टरों ने चिकित्सीय सहायता प्रदान किया। डॉ.आशीष बंसल की अगुवाई में आई हुई इस टीम ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए उनके उपचार के लिए हर संभव प्रयास किया। जौनपुर धारा संवाददाता शैलेश नाग से बातचीत करते हुए डॉ.आशीष बंसल ने बताया कि पौष्टिक आहार और योग के साथ सूर्यास्त के बाद कम आहार लेकर आप पेट के विभिन्न रोगों से बच सकते हैं, साथ ही रोग का कोई भी लक्षण दिखे तो अपने संबंधित डॉक्टर से सलाह जरूर लें। उक्त अवसर पर डॉ.आर.बी.यादव, डॉ.रोहित यादव, जय हिंद राजभर, रामधनी राजभर, कालिका यादव, उर्मिला देवी, लालमनी, रेखा देवी, राकेश कुमार, राजेंद्र, संजय यादव, सेवक राजभर, रमेश, अम्बिका संतरा देवी, जियावन, रामआसरे आदि सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।