Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगणेश चतुर्थी आज, महिलाओं ने जमकर की खरीदारी

गणेश चतुर्थी आज, महिलाओं ने जमकर की खरीदारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। गणेश चौथ का व्रत आज 17जनवरी यानी शुक्रवार को रखा जाएगा। इस दिन माताएं अपने संतान के सुखी जीवन के लिए व्रत रखती हैं और गणेश की पूजा करती हैं। विघ्नहर्ता गणेश के आशीर्वाद से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन पूजा के दौरान भगवान गणेश को तिलकुट का भोग लगाते हैं और सकट चौथ की व्रत कथा पढ़ते हैं। व्रत को लेकर बाजारों में कंदा-सिंघाडा, फल आदि की बिक्री तेज हो गई है। घर में साफ-सफाई के साथ सुबह व्रत से ही व्रत की तैयारी की जायेगी और शाम को पूजन होगा। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक व्रत को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह रहा। मान्यता है कि गणेश चतुर्थी का व्रत रखने से परिवार में खुशहाली आती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गणेश भगवान की पूजा करने से घर में सुख व समृद्धि आती है। इसको लेकर गुरूवार को बाजारों में खरीदारों के लिए भीड़ देखी गई। इसमें अधिकतर महिलाएं पूजन सामग्री व फल की खरीदारी करती देखी गई। इस दिन भगवान गणेश को तिल व गुड़ चढ़ाने पर कष्टों से छुटकारा मिलता है। सुबह स्नान के बाद महिलाएं व्रत का संकल्प लेंगी। उसके बाद घर की छत पर या गणेश मंदिर में दर्शन पूजन सम्पन्न होगा। रात में चंद्रोदय के साथ चंद्रमा की पूजा के बाद भगवान गणेश की पूजा की गई।