- विधवा की शिकायत पर शाखा प्रबन्धक ने दिया रूपये वापसी का भरोसा
जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के तरियारी गांव निवासी विधवा महिला राबिया खातून से बैंकमित्र ने धोखाधड़ी करते हुए खाते से रूपये निकाल लिए। दूसरी बार रूपये निकालने पहुंची विधवा तो घटना की जानकारी हुई तो उसने शाखा प्रबन्धक से शिकायत की। शाखा प्रबन्धक ने रूपये वापसी का भरोसा दिलाया है।
भुक्तभोगी राबिया खातून ने बताया कि उनका खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की तरियारी शाखा में है। तीन माह पूर्व वह एक हजार रुपये निकालने तरियारी बैंक गई थीं। बैंक में उन्हें बताया गया कि बाहर बैंकमित्र से निकलवा लिजिए। वह बाहर बैंक मित्र के पास गयी और बैंक मित्र से एक हजार निकलवाया। बैंक मित्र ने धोखाधड़ी करते हुए 91 हजार निकाल लिए और राबिया को एक हजार दे दिया। दो दिन पूर्व जब राबिया खातून फिर से बैंक गईं और अपने खाते का बैलेंस चेक कराया तो 90 हजार रुपये की कमी देखकर वह दंग रह गईं। राबिया खातून ने तत्काल इस मामले की जानकारी शाखा प्रबंधक प्रâांसिस सोरेंग को दी। शाखा प्रबंधक ने जांच में पाया कि महिला के खाते से कुल 91हजार रुपये आधार कार्ड के माध्यम से निकाले गए हैं। जांच के बाद बीसी संचालक ने पैसे निकालने की बात स्वीकार कर ली। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बीसी संचालक रामप्रवेश यादव ने महिला को पैसे लौटाने का आश्वासन दिया है, और उनकी बीसी सेवा को तत्काल प्रभाव से बन्द कर दिया गया है। यदि संचालक द्वारा समय पर राशि वापस नहीं की गई, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वही पीड़िता ने बताया कि यह राशि उनके बेटे की शादी के लिए बचाई गई थी, जो 16 जून को तय है।
रोजगार मेले का आयोजन आज
जौनपुर धारा, जौनपुर। शासन की मंशा एवं निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ.प्र.के निर्देश के कम में जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर कैम्पस में 17 जनवरी 2025 को प्रातः 10ः00 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न निजी क्षेत्र की कम्पनी, भारत इलेक्ट्रानिक लिमिटेड वाराणसी, ब्राइट फ्यूचर आग्रेनिक लखनऊ, खेतिहर आग्रेनिक, एस.के.इलेक्ट्रानिक, ए.आई.एम. मल्ट्रीस्कील जॉब प्रा.लि., जेपटो रिडर नोयडा के द्वारा कम्प्यूटर आपरेटर, सेल आफिसर, स्टोर मैनेजर, इलेक्ट्रानिक मशीन वं जेप्टो रिडर आदि पदों पर भर्ती करेंगी।



