जौनपुर धारा, जौनपुर। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम शनिवार की देर रात विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सीमा द्विवेदी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे बच्चों की प्रतिभा को देखते हुए कहा कि प्रतिभा कभी किसी उम्र काr मोहताज नहीं होती है। किसी भी बच्चों में कोई भी विशिष्ट प्रतिभा कभी भी प्रकट हो सकती है। स्कूल का कार्य उसे तराश कर आगे बढ़ना होता है और यह कार्य माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल बखूबी कर रहा है। कार्यक्रम में आए पूर्व डीजीपी आरके विश्वकर्मा ने बताया कि शिक्षा में विज्ञान और टेक्नोलॉजी की शिक्षा अनिवार्य रूप से आज के आधुनिक युग को देखते हुए आवश्यक हो चुकी है और उक्त कार्य विद्यालय पूरी जिम्मेदारी के साथ कर रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा कार्यक्रम में मौजूद रहे तथा छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई करते रहे। विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम वीर मणिकर्णिका, नारी शक्ति, अघोरी एक्ट, इफयू बिलीव, बाल श्रम, हॉरर एक्ट इत्यादि कार्यक्रम विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में राज्य सचिव अनुराग यादव, शैलेश सिंह, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह अमित सिंह, राजेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, विद्यालय की प्रिंसिपल श्वेता मिश्रा, डॉ.रूबी राय इत्यादि मौजूद रहे। संचालन दिनेश सिंह ने किया।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल का वार्षिकोत्सव हुआ संपन्न

Previous article
Next article


