Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमां की ममता शर्मसार : सॉल में लिपटा मिला नवजात शिशु का...

मां की ममता शर्मसार : सॉल में लिपटा मिला नवजात शिशु का शव

जौनपुर धारा, केराकत। केराकत से खुज्जी की तरफ जाने वाले मार्ग के नारायणपुर मोड व अखाड़े के बीचों-बीच सड़क के किनारे नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मां की ममता को शर्मसार कर देने वाली इस घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर घटनास्थल के आसपास को खंगाला। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई है। शिशु मृत अवस्था में मिला जबकि शरीर से पूरी तरह स्वस्थ दिखाई दे रहा था। जानकारी के अनुसार बुधवार की तड़के सुबह टहल रहे लोगों की नजर रोड के किनारे लिपटे सॉल पर पड़ी। लोगों ने जब करीब जाकर देखा तो लिपटे सॉल में एक नवजात शिशु लिपटा था, जो देखने में स्वस्थ लग रहा था। लेकिन उसकी सांसे नहीं चल रही थी। जिस पर लोगों ने शोर मचा दिया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। नवजात किसने और किन कारणों से सड़क किनारे फेंका, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।