महाराष्ट्र में साइंस स्ट्रीम का 12वीं बोर्ड का पेपल लीक हो गया है. मुंबई के डॉक्टर एंथनी डिसिल्वा हाई स्कूल में एक विद्यार्थी के मोबाइल से गणित के पेपर का कुछ हिस्सा मिला है. शिवाजी पार्क पुलिस ने इस मामले में तीन विद्यार्थियों समेत एक अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
जानकारी के मुताबिक, एग्जाम सेंटर पर एक विद्यार्थी के पास से मोबाइल जब्त किया गया था, जब उस मोबाइल की जांच की गई तो उसके पास 10 बजकर 17 मिनट पर पेपर का कुछ हिस्सा आया हुआ था. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को दी गई है.



