― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमस्जिद के इमाम का संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकता मिला शव

मस्जिद के इमाम का संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकता मिला शव

जौनपुर धारा, जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के मस्जिद में सोमवार की सुबह इमाम का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इमाम का नाम व पता आसपास के लोग नहीं बता पाए। सूचना पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि इमाम ने फांसी लगा लिया है और जब पुलिस उस कमरे में पहुंची जिसमें इमाम रह रहे थे तो वह मृतक हालत में नीचे फर्श पर लेटे हुए थे लेकिन जब पुलिस ने पूछा की इसे लटकते हुए किसने नीचे उतारा तो किसी ने कोई जबाव नहीं दिया। इमाम मदरसे में पढ़ाने के लिए 15 जून को आये थे जिसका नाम अहमद हुसैन पुत्र शमशेर अली उम्र करीब 18 वर्ष ग्राम इंदौली थाना छावनी जिला बस्ती का रहने वाला बताया गया। रामगढ़ गांव के धुनिया बस्ती स्थित मस्जिद के आसपास करीब दो सौ से अधिक एक ही समुदाय के लोग रहते हैं पर इमाम के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दे पाए। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह जब मदरसे में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थी पहुंचे तो मस्जिद के अंदर कमरे का गेट बंद था तब बच्चों ने आवाज दी लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो पीछे खिड़की पर जाकर देखा तो इमाम पंखे से लटक रहे थे। बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए और मस्जिद में बने कमरे का दरवाजा तोड़ कर घुस गये तथा शव को नीचे उतार कर जानकारी पुलिस को दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share Now...