जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय थाना अंतर्गत मल्लूपुर गांव में सोमवार की दोपहर मेड़ बांधने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। जिसमें एक पक्ष से दो लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। गौरतलब है कि रामलगन यादव पुत्र साहेबदीन, शिवलखन पुत्र साहेबदीन व साहेबदीन पुत्र सीताराम उनके पट्टीदार देवी चरण पुत्र सीताराम, मिंता देवी पत्नी धर्मेद्र यादव, शैलेंद्र कुमार पुत्र देवी चरण के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। सोमवार की दोपहर विवादित जमीन पर मेड़ बांधने को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों के उपचार हेतु सामुदायिक केन्द्र भेजवाया जहां घायल की हालत गंभीर देख बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस दोनों तरफ से मिले तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, दो घायल


