Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरमदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद जावेद ने मदरसा चश्म-ए-हयात का दौरा किया। बच्चों के शैक्षिक प्रदर्शन देखकर अध्यक्ष अभिभूत हो गए। अपने संक्षिप्त वक्तव्य में उन्होंने शिक्षकों से रूबरू होते हुए कहा कि जिस तरह कुरान में शिक्षा हासिल करने के लिए बार-बार जोर दिया गया है उसी तरह हमें मदरसा के बच्चों को भी शिक्षा के हर क्षेत्र में अग्रसर करके देश और दुनिया के लिए फायदेमंद बनाना है ताकि हमारे बच्चे देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की तरह देश के विकास में अपना योगदान देकर देश को विकसित बनाएं और भारत देश का नाम दुनिया के हर कोने में रोशन करें। समय के अभाव के कारण अध्यक्ष मदरसा शिक्षा परिषद ने मदरसे में ज्यादा वक्त देने में असमर्थता जताई किंतु साथ ही पुन: मदरसे में आकर ज्यादा समय बिताने का आश्वासन दिया। मौके पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य, हाजी इमरान खान, प्रबंधक शमशाद अहमद, प्रधानाचार्य गुफरान सज्जाद, तौफीक अहमद, रवि जैदी, कलीमुल्लाह, हयातुल्लाह, दिलशाद अहमद, नसीम सहित समस्त शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।