जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के रामेष्ट पब्लिक स्कूल बेलवार का औचक निरीक्षण खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय द्वारा किया गया। जानकारी के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी शनिवार सुबह 10 बजे बेलवार तार पट्टी के रामेष्ट पब्लिक स्कूल बेलवार में पहुंचकर विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी कक्षाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही थी। विद्यालय की व्यवस्थाएं देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि विद्यालय के प्रबंधक और शिक्षकों के परिश्रम से बच्चों की पढ़ाई मजबूत की जा सकती है। उन्होंने विद्यालय परिसर में बच्चों के बैठने एवं पठन-पाठन और सुलभ शौचालय व विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सब व्यवस्थाएं ठीक-ठाक पाई गईं। बीआरसी से प्रभाकर शुक्ला, स्कूल के प्रबंधक मनोज मिश्र, प्रधानाध्यापक श्रीकांत मिश्र एवं सभी शिक्षक मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
एबीएसए ने वित्तविहीन विद्यालय का किया औचक निरीक्षण


