Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
HomeNews Channelमतदाताओं को जागरूक करने को युवाओं ने लगाई दौड़

मतदाताओं को जागरूक करने को युवाओं ने लगाई दौड़



जिलाधिकारी जौनपुर रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में चल रहे स्वीप कार्यक्रम की कड़ी में मतदाता जागरूकता के लिए बुधवार को कुत्तूपुर तिराहा से सिद्दीकपुर खेल स्टेडियम तक रन फार वोट “मिनी मैराथन” का आयोजन किया गया। जिसमे महिला, पुरुष युवाओं ने दौड़ लगाकर मतदाताओं को 25 मई को मतदान करने के लिए जागरूक किया तथा लोगों को वोट के अधिकार के बारे में जानकारी दी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.गोरखनाथ पटेल ने दौड़ने वाले धावकों व उपस्थित लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई उसके बाद हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। मैराथन के दौरान दौड़ने वाले धावकों की टी शर्ट पर “25 मई को अपना वोट ज़रुर करें” जागरुकता स्टीकर लगा रहा जो कि लोगों को मतदान हेतु प्रेरित कर रहा था।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल ने कहा कि इस रन फॉर वोट मिनी मैराथन का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिये जागरुक व प्रेरित करना है।

source