Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरमतगणना में अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें अधिकारी : डीएम

मतगणना में अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें अधिकारी : डीएम

  • 13 मई को प्रात: 8 बजे से शुरू हो जायेगी गणना

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में समस्त आरओ एवं एआरओ को मतगणना की पूरी तैयारी के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। मतगणना 13 मई को 8 बजे से प्रारम्भ होगी। मतगणना स्थल पर मतगणना कार्मिक 13 मई को प्रात: 6 बजे उपस्थित होंगे। मतगणना कार्मिकों की मतगणना स्थल पर ही उपस्थिति दर्ज की जाएगी। मतगणना कार्मिक अपने साथ मोबाइल फोन, शस्त्र, सिगरेट, बीड़ी, माचिस इत्यादि नहीं ले जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी आरओ एवं एआरओ अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान मतगणना कार्मिकों को मतपत्रों की काउटिंग के सम्बन्ध में बुकलेट प्रदान करते हुए पावर प्वाइंट के माध्यम से उसका व्यावहारिक क्रियाकलाप के सम्बंध में बताया गया तथा काउटिंग के दौरान आने वाली समस्याएं या विषम परिस्थितियों में क्या कदम उठाने है, के सम्बंध में विस्तार से अवगत कराया गया। काउंटिंग सेंटर के बाहर भीड़ इकठ्ठा न हो। एक मतगणना मेज पर 4 कर्मचारी होंगे जिसमें एक गणना पर्यवेक्षक, 3 गणना सहायक रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी आरओ मतगणना स्थल पर जाकर व्यवस्था देख ले, कोई समस्या हो तो निस्तारण करा लें और स्टेशनरी का मिलान करा लें। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शहर बृजेश कुमार, ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।