जौनपुर धारा, बदलापुर। तहसील क्षेत्र के पूरा गंभीर शाह गांव में गेहूं की मड़ाई करने के दौरान ट्रैक्टर के थ्रेसर पट्टे में दुपट्टा फंसने से एक छात्रा घायल हो गई। आनन-फानन में स्वजनों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक पूरा गंभीर शाह गांव निवासी रमेश कुमार अपने गेहूं की मड़ाई करवा रहे थे। वहां उनकी कक्षा 6 में पढ़ने वाली 13 वर्षीय पुत्री प्रिया गेहूं हटा रही थी इसी दौरान उसका दुपट्टा थ्रेसर के पट्टे में फंस गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्वजनों की मदद से जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
― Advertisement ―
डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण
युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
मड़ाई के दौरान थ्रेसर में दुपट्टा फंसने से छात्रा घायल
Previous article
Next article


