Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरमकर सक्रांति पर्व को लेकर वितरित हुई खाद्य सामग्री

मकर सक्रांति पर्व को लेकर वितरित हुई खाद्य सामग्री

  • बच्चों को वितरित किया गया पंतग और मांझा

जौनपुर धारा, शाहगंज। मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर सामाजिक संस्था लायंस क्लब स्टार द्वारा गरीबों में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। नगर के मालगोदाम रोड पर गरीबों के बीच लाई-चूड़ा, गट्टा गुड़ सहित अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया और छोटे-छोटे बच्चों को पतंग व धागा भी वितरित किया गया। संस्था अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास ने कहा कि मकर सक्रांति पर दान देने की प्रथा है। गरीबों, असहाय व्यक्तियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य होता है। गरीबों की मदद करना साक्षात ईश्वर की पूजा के करने के समकक्ष है। कार्यक्रम में मौजूद प्रोग्राम डायरेक्टर रुपेश जायसवाल ने कहा कि अन्न दान सबसे बड़ा दान होता है। गरीबों के चेहरे पर मुस्कुराहट से हमें नई प्रेरणा मिलती है। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डा. रफीक फारूकी, संजीव जायसवाल, मनोज जायसवाल, आनंद मोदनवाल, मनीष अग्रहरि, धीरज पाटिल, वेद प्रकाश जायसवाल, आनंद मोदनवाल आदि मौजूद रहे।