Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeव्यापारनौकरियाँमंगलागिरि ने जारी किया भर्ती नोटिफिकेशन

मंगलागिरि ने जारी किया भर्ती नोटिफिकेशन

नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) मंगलागिरि ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके अनुसार संस्थान में सीनियर रेजिडेंट/ सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के खाली पद पर भर्ती की जाएगी. इस अभियान के लिए आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक आधिकारिक साइट पर मौजूद है. जिसके माध्यम से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से भी अप्लाई कर सकते हैं.  इन पद पर उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर होगा. इंटरव्यू का आयोजन 16 नवंबर 2023 को किया जाएगा. अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान के जरिए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस मंगलागिरि में कुल 49 पद भरे जाएंगे. जिनमें सीनियर रेजिडेंट/ सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के पद शामिल हैं. भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से संबंधित क्षेत्र में पदानुसार एमडी/ डीएनबी/ ईएनटी/ डीएम/ डीएनबी/ एमएस आदि पास होना चाहिए. भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. आवेदन करने वाले आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट नियमानुसार दी जाएगी. इन पद पर उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर होगा. इंटरव्यू का आयोजन 16 नवंबर 2023 को सुबह 8:30 बजे शुरू होगा. इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. अभ्यर्थियों को इस भर्ती अभियान के लिए एक 1500 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एक हजार रुपये का शुल्क अदा करना होगा. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है. ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.