Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरभूजन सप्ताह के आयोजन को लेकर डीएम ने की बैठक

भूजन सप्ताह के आयोजन को लेकर डीएम ने की बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में कोई विकास खण्ड अतिदोहित श्रेणी में नहीं है। मात्र 2 विकास खण्ड क्रमश: बदलापुर एवं महराजगंज ही क्रिटिकल श्रेणी में है तथा 8 विकास खण्ड सेमीक्रिटिकल एवं शेष 11 विकास खण्ड सुरक्षित श्रेणी में है। बैठक में क्रिटिकल एवं सेमी क्रिटिकल विकास खण्डों को सुरक्षित श्रेणी में लाने हेतु तालाब, चेकडैम एवं रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना पर विस्तृत चर्चा की गयी, जो वर्षा जल संचयन के प्रमुख तकनीक है। जिलाधिकारी द्वारा जल संचयन हेतु कराये जा रहे कार्यों को ससमय पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही चेकडैम निर्माण एवं प्रत्येक विकास खण्ड में अमृत सरोवर योजना के अन्तर्गत 10 तालाबों के स्थल का चयन करने हेतु उपायुक्त मनरेगा को निर्देशित किया गया। बैठक में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, उपायुक्त मनरेगा, अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई, विकास खण्ड में कार्यरत लघु सिंचाई के अवर अभियन्ता, सिंचाई विभाग, जल निगम, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि उपस्थित रहे।