जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक, मिशन प्रेरणा फेज-2 निपुण भारत/मध्यान्ह भेजन योजना/कायाकल्प के प्रभारी क्रियान्वयन हेतु गठित जिला स्तरीय सदस्य टास्क फोर्स सदस्यों की संयुक्त बैठक जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये। जिलाधिकारी द्वारा पीपीटी के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित योजनाओं का क्रमवार समीक्षा की गयी। पूर्व के बैठक में दिये गये निर्देश के क्रम में अनुपालन आख्या पर विस्तृत चर्चा की गयी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक नगरीय क्षेत्र से एक-एक सबसे खराब विद्यालयों का स्टीमेट बेहतर कायाकल्प करने हेतु प्रस्तुत करें। नामांकन में वृद्वि लाने हेतु एक सघन अभियान चला कर नामांकन में वृद्वि की जाय। 20 प्रतिशत से कम निपुण लक्ष्य प्राप्त करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का एक दिन का बेतन अवरूद्व करते हुए नोटिस जारी किया जाय। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अधिगम स्तर न्यून पाये जाने का कारण क्या है आगामी समीक्षा बैठक में अवगत करायें। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में व्यय विवरण के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि आगामी समीक्षा बैठक में प्रस्तुत बिल के सापेक्ष कितना भुगतान किया गया है, विवरण प्रस्तुत किया जाय। समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयो में गैप एनालिसिस में किस एक महत्वपूर्ण कार्य को स्टीमेट के साथ प्रस्तुत करे, जिससे वहां पर ब्लाक प्रमुख के माध्यम से कार्य कराया जा सके। शिक्षक संकुल विकास खण्ड सुइथाकला एवं मछलीशहर द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष निपुण हुए विद्यालयों की संख्या शून्य थी, जिस पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सुइथाकला एवं मछलीशहर द्वारा सही उत्तर न दिये जाने पर उक्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को प्रतिकूल प्रतिविष्टी देने की संस्तुति की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिनका विद्यालय निपुण नही हो पा रहा है उस विद्यालय का मूल कारण एनालिसिस करते हुए समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं समस्त एआरपी अध्यापकों को मोटिवेट करें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि डीबीटी के माध्यम से धनराशि प्रेषित किये जाने हेतु द्वितीय किस्त में यह प्रयास करे कि सभी छात्रों के आधार बेरीफिकेशन का कार्य पूर्ण हो जाय, जिससे डीबीटी के माध्यम से प्रेषित की जाने वाली धनराशि सभी छात्र प्राप्त हो सके। समीक्षा बैठक में समिति के सम्मानित सदस्यगण, प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान/एमडीएम, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी उपस्थित हुए।


