Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरएसडीएम की ताबड़तोड़ कार्यवाही से हड़कंप

एसडीएम की ताबड़तोड़ कार्यवाही से हड़कंप

  • मंडी शुल्क चोरी के आरोप में गेहूं लदा ट्रक पकड़ा
  • कोटे की दुकान पर मारा छापा बोर्ड न लगे होने पर जुर्माना
  • देशी शराब की दुकान पर स्टाक रजिस्टर गायब
  • आपूर्ति निरीक्षक व खाद्य अधिकारी का वेतन रोकने का आदेश

जौनपुर धारा, शाहगंज। उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने बुधवार को मंडी शुल्क चोरी के आरोप में गेहूं से लदा ट्रक पकड़ा। वहीं कोटे की दुकान पर स्टाक जुर्माना लगाकर जांच का आदेश दिया। वहीं ताखा पूरब स्थित इंडस्ट्रीयल स्टेट में देशी शराब की दुकान पर स्टाक रजिस्टर न मिलने से जिला आबकारी अधिकारी को कार्यवाही हेतु पत्र भेजा है। मौके पर आपूर्ति निरीक्षक आशुतोष सिंह एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अमिता द्विवेदी की गैर मौजूदगी से खिन्न होकर वेतन रोकने का आदेश दिया है। अम्बेडकरनगर से चालक रामसबद यादव ट्रक संख्या यूपी 45टी 4889 पर लगभग सवा दो सौ कुंतल गेहूं लादकर जा रहा था। वहीं अरसिया से राजेश यादव यूपी 50टी 2704 पर लगभग दो सौ दस कुंतल गेहूं पकड़ा गया। दोनों ट्रकों पर लदे माल का मंडी शुल्क का भुगतान नहीं किया गया था। मंडी सचिव गुलाब सिंह ने बताया कि दोनों ट्रकों पर लगभग डेढ़ लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है। मालिक को बुलाया गया है। वहीं ताखा पूरब गांव स्थित देशी शराब की दुकान पर जांच करने एसडीएम पहुंचे। गद्दीदार स्टाक रजिस्टर नहीं दिखा सका जिससे आबकारी अधिकारी को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। एसडीएम शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि भादी गांव के कोटेदार ने दुकान के बाहर बोर्ड नहीं लगाया है। वहीं स्टाक रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया। जिसके बाद आन लाइन देखने पर स्टाक ज्यादा पाया गया। इस पर जुर्माने के साथ निरस्त्रीकरण की कार्यवाही की जाएगी। ताबड़तोड़ कार्यवाही से शराब की दुकानों, कोटेदारों एवं मंडी शुल्क चोरी करने वालों में हड़कंप मचा है।