Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरभीषण ठंड में दो माह की बेटी को माँ ने मंदिर की...

भीषण ठंड में दो माह की बेटी को माँ ने मंदिर की सीढ़ियों पर छोड़ा

  • तांत्रिक पर पिता होने का आरोप लगाते हुए दी तहरीर, आरोपी मुकरा

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरकी क्षेत्र के एक गांव में एक पीड़िता ने गांव के कुछ ही दूरी पर रहने वाले तांत्रिक पर अपनी दो माह की पैदा हुई पुत्री का पिता होने का गंभीर आरोप लगाते हुए विगत मंगलवार की शाम तांत्रिक के घर के सामने बने शिवमंदिर की सीढ़ियों पर बच्ची को रखकर अपने घर चली गई। देखते ही देखते घटना आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। थाने में पहुंचकर पीड़िता ने तांत्रिक पर अपने बच्ची के पिता होने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पीड़िता ने बताया कि तांत्रिक पिछले दो से तीन सालों से तंत्र विद्या के माध्यम से मुझे अपने वश में कर शारीरिक शोषण करता रहा। तांत्रिक के दबाव में ही मैने अपने पति पर केस भी किया था अब जब दो माह पूर्व मैनें पुत्री को जन्म दिया तो उसे अपनाने से तांत्रिक इनकार कर रहा है और मेरा पति मुझे रखने से इनकार कर रहा है तो मैं खुद जाकर तांत्रिक के घर के सामने वाले मंदिर की सीढ़ियों पर बच्ची रखकर घर वापस लौट आई। वहीं तांत्रिक ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए बताया कि मुझे बदनाम करने की साजिश रची गई है। उस महिला से मेरा कुछ लेना देना नहीं है। तांत्रिक होने के नाते कभी कभी उसे झाड़ फूंक कर देते थे जो आरोप वह महिला लगा रही है वह बेबुनियाद है और महिला जबरन मेरे घर के सामने मंदिर पर बच्ची रखकर चली गई। इस मामले को लेकर जब थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह से पूछा गया तो उन्होंने पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तांत्रिक व महिला को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है वहीं जिम्मेदार अधिकारी को इसकी भनक भी नहीं है यह एक सोचनीय विषय है।