Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरभाजपा सरकार में महिलाओं का बजट हो गया शून्य -अंजू यादव

भाजपा सरकार में महिलाओं का बजट हो गया शून्य -अंजू यादव

  • नगर निकाय चुनाव में महिलाओं की एकजुटता पर दिया गया बल

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। कस्बे के पकड़ी मोहल्ला में समाजवादी पार्टी महिला सभा की बैठक में महिला जागरूकता सम्मेलन व समीक्षा बैठक नगर अध्यक्ष शकुंतला देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर निकाय चुनाव में महिलाओं से एकजुट होने की अपील की गई। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष अंजू यादव ने कहाकि भाजपा सरकार पूरी तरह से महिला विरोधी है। इस सरकार के आने के बाद से महिलाओं का बजट बिगड़ कर शून्य पर आ चुका है। घरेलू गैस इतनी महंगी हो गई है कि उन्हें फिर से लकड़ी के चूल्हे पर खाना पकाना पड़ रहा है। कहा कि महिलाओं के विकास का असली श्रेय लेने वाली भाजपा सरकार में महिलाएं कई सामाजिक प्रतिबंधों से बंधी हुई है। नगर अध्यक्ष शकुंतला देवी ने कहा कि भाजपा सरकार में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं को आज भी अपनी बात रखने का अधिकार नहीं दिया गया है। आधी आबादी को मजबूत किए बिना देश कतई आगे नहीं बढ़ पाएगा। छात्रसंघ अध्यक्ष अनुपमा सिंह पटेल ने कहा कि अगर हमें अपने देश को विकसित बनाना है तो जरूरी है कि पुरुष और खुद महिलाओं द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाए केवल पूजने से महिला सशक्त नहीं होती है। महिलाओं का हर क्षेत्र में सशक्तिकरण किया जाए। कहा कि नारी शक्ति हमारे देश में सदियों से पूजनीय रही है अखिलेश यादव ने महिलाओं के प्रसव के लिए एंबुलेंस 102, कन्या विद्याधन, समाजवादी पेंशन, लैपटॉप व  जैसी योजनाएं चलाई मगर आज सरकार खुद को उसका श्रेय दे रही है। कार्यक्रम का संचालन छात्रसंघ अध्यक्ष अनुपमा सिंह पटेल ने किया। इस अवसर पर शकुंतला देवी, शीला यादव, शांति पटेल, बबीता शर्मा, माधुरी देवी, शिव देवी प्रजापाfत, सुशीला सोनी, सलोनी गुप्ता, सरस्वती देवी, सरोज सोनी, मेहरून्निसा व कंचन साहू आदि लोग मौजूद रहीं।