Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरभाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने लगाया युवा चौपाल

भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने लगाया युवा चौपाल

जौनपुर धारा, जौनपुर। भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने रविवार को मछलीशहर मण्डल के मीरपुर चौराहे पर कमला हास्पिटल के सामने चौपाल लगाकर केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यो के बारे में जानकारी दी तथा कार्यकर्ताओं ने पत्रक भी बांटे। भाजपा युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष मछलीशहर रवि पटवा की अध्यक्षता में मीरपुर चौराहे पर चौपाल का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश-प्रदेश के विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं, जिनका सभी जाति-धर्म के लोगों को लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद बीपी सरोज ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने गुंडाराज खत्म किया है। बहू-बेटी निश्चित होकर घर से बाहर स्कूल-कालेज व बाजार जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनाने का काम हमारी सरकार ने किया। आज विदेशी में लोग मोदी, योगी की मांग कर रहे हैं यह हमारे लिए गर्व की बात है। नरेन्द्र मोदी भारत नहीं पुरे विश्व के नेता हैं। हमारी सरकार ने युवाओं का सदैव सम्मान किया है। कार्यक्रम को भाजपा के जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने कहा कि सरकार युवाओं के हित के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम में डॉ.आर.बी.चौहान, मण्डल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, सन्तोष जायसवाल, प्रभाशंकर सिंह, रंजीत पाठक, राजेश उमर, कृपा शंकर श्रीवास्तव, फहमी रिजवी, जितेन्द्र निगम, नितेश जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रिंस सिंह अंकित ने किया।