Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबौद्धिक संपदा अधिकारों पर कार्यशाला 26 को

बौद्धिक संपदा अधिकारों पर कार्यशाला 26 को

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में बौद्धिक संपदा अधिकार पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 26 फरवरी को विश्वविद्यालय परिषद स्थित रज्जू भइया संस्थान के आर्यभट्ट सभागार में किया जाएगा। कार्यशाला के संयोजक डॉ.गिरिधर मिश्र ने बताया कि कार्यशाला में छात्रों व शिक्षकों को बौद्धिक संपदा अधिकारों के संरक्षण व उनके लाभ पर चर्चा की जाएगी। कार्यशाला में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता तथा एसएस इण्टरनेशनल सर्विसेज, नई दिल्ली के आईपी अटार्नी अभिनव सक्सैना, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के डॉ.रजनीश कुमार, वाणिज्य मंत्रालय, भारत सरकार से डॉ.रंजीत कुमार त्रिपाठी, शिब्ली नेशनल कॉलेज के प्रो.खालिद शमीम तथा इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय के डॉ.अभिषेक कुमार बौद्धिक संपदा अधिकार के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे। कार्यशाला के आयोजन सचिव डॉ.धीरेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया की कार्यशाला में छात्र/छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर उत्साह के साथ पंजीकरण कराया है तथा 450 छात्र प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क को प्रकाशित करने के तरीकों के बारे में बताएगा जाएगा।