जौनपुर धारा,जौनपुर। भाजपा का 45वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है, भाजपा कार्यकर्ता जिले में सभी बूथों पर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता को गिनाएंगे। भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे स्थापना दिवस पर समारोह आयोजित की गई। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता पार्टी के विघटन के बाद भाजपा बनी, जनसंघ के दूसरा रूप भाजपा है और इन 45 सालों में भाजपा 2 से 400 की तरफ बढ़ रही है। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन भाजपा को देश की जनता का प्रचंड बहुमत मिलेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई देश भर में कांग्रेस के माहौल के बीच जनसंघ से निकली भारतीय जनता पार्टी का सफर आसान नहीं था ‘इस दीपक में तेल नहीं, सरकार बनाना कोई खेल नहीं’ जनसंघ के चुनाव चिन्ह के बारे में ये नारा लगा। जो कि उसके नए रूप भाजपा का 1984तक पीछा करता रहा जब पार्टी को महज दो सीटें मिली थी दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों से आगे बढ़ी पार्टी ने आज वो फतह हासिल कर ली है, जो कि अपने आप में एक अलग इतिहास बनाती है। पुर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि आज भाजपा देश के अधिकतर राज्यों में काबिज है,तो दुनिया की सबसे ज्यादा सदस्य वाली पार्टी का तमगा भी उसके नाम है। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को दिल्ली के तालकटोरा में जिस संकल्प के साथ जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। वह संकल्प पूरा देश साकार होता हुआ देख रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि अटल-आडवाणी कमल निशान का नारा भले ही अब बदल गया हो, लेकिन इस सफर में अटल आडवाणी योगदान को दुनिया नहीं भुला पाएगी वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने बीजेपी को विश्व की सबसे पड़ी पार्टी के रूप में न केवल खड़ा किया। पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा अपने नीति से कभी समझौता नहीं करती है। अटल आडवाणी की जोड़ी के समय दो से शुरू हुई। जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा की बात कहने वाले भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी आज दुनिया में भले ही नहीं है, लेकिन उनकी मेहनत से खड़ी हुई पार्टी दुनियाभर में सिरमौर बनी हुई है। कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्रा ने की। उक्त अवसर पर पीयूष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, सुधाकर उपाध्याय, संदीप सरोज, अवधेश यादव, उमाशंकर सिंह, रामसूरत मौर्य, सुनील यादव, संजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, विपिन द्विवेदी, प्रभात श्रीवास्तव, रवीश पाण्डेय, राम सिंह मौर्य आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
महानंदा एक्सप्रेस के बाथरूम से 17 लीटर शराब बरामद
गाजीपुर। दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर बिहार के लिए संचालित होने वाली ट्रेनें शराब तस्करों के लिए मुफीद बन गई है। आरपीएफ व जीआरपी...
भाजपा के 45वें स्थापना दिवस को सभी बूथों पर हुआ कार्यक्रम

Previous article