Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरअनियंत्रित होकर पलटी ट्रक, दबकर बाइक सवार दूधिए की मौत

अनियंत्रित होकर पलटी ट्रक, दबकर बाइक सवार दूधिए की मौत

जौनपुर धारा,खुटहन। बनुआडीह बाजार के पास शाहगंज वाया प्रयागराज राजमार्ग पर शुक्रवार की देर रात सीमेंट सेड लादकर जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद सड़क के बगल पलट गया। जिससे दबकर बाइक सवार दूध विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस बुलडोजर की सहायता से ट्रक सीधी कर नीचे दबे शव को बाहर निकलवाया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे पीएम हेतु भेज दिया गया। गोसाईंपुर चकलालमन गांव निवासी 45वर्षीय सियाराम यादव दूध विक्रय का काम करते हैं।वह शुक्रवार की देर रात शाहगंज में दूध बेचकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। उक्त बाजार के पास सामने से तेज गति से दाएं-बाएं लहराते हुए आ रहा ट्रक देख वे अपनी बाइक सड़क की पटरी पर उतार खड़े हो गए। अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकाराने के बाद उन्हीं के ऊपर आकर पलट गया। बाइक सहित वे ट्रक की नीचे दब गए। आस पास के लोग मौके पर पहुंच चालक और खलासी को बाहर निकाले। जो मौका पाते ही अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। तभी जानकारी हुई कि बाइक सहित सियाराम भी नीचे दबे हुए हैं। ग्रामीणों ने बास बल्ली के सहारे ट्रक सीधी करने को जोर लगाया। लेकिन टस से मस नहीं हुआ। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर एक जोड़ी बुलडोजर मंगाया गया। तब जाकर ट्रक सीधी खड़ी हो सकी। तब तक सियाराम की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।