Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे सहकारिता विभाग के अधिकारी...

भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे सहकारिता विभाग के अधिकारी : लाल बहादुर

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग के क्रय विक्रय समितियों के प्रबंधन समिति के सदस्य एवं सभापति उपसभापति चुनाव के संबंध में विशेष बैठक आयोजित की गयी।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहाकि समाजवादी पार्टी यह चुनाव बहुत गंम्भीरता से लड़ेगी। हमारे बूथ लेवल तक के कार्यकर्ता इस चुनाव में लगाकर काम किया जायेगा वहीं प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहाकि सहकारिता विभाग के अधिकारी यह चुनाव चोरी से कराना चाह रहे थे इस चुनाव के बारे मेंं किसी भी राजनीतिक दल को किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दिया। जब समाजवादी पार्टी ने चुनाव को संज्ञान लिया और अधिकारियों से वार्ता किया और जानकारी चाहा कि कितनी समिति हमारी चल रही, कितनी समिति बंद है और कितनी समितियों का चुनाव होना है इसकी जानकारी देने में वे आनाकानी कर रहे थे। लेकिन वहीं समाजवादी पार्टी ने सक्रियता दिखाते हुए आला अधिकारी पर जब दबाव बनाया तब जाकर सूची देने का काम किया। सहकारिता विभाग के अधिकारी भाजपा कार्यकर्ता के रूप में इस चुनाव में काम कर रहे हैं। लोकतंत्र में जिस तरह भाजपा हर चुनाव में सत्ता सरकार की हनक गुंडई के बल पर चुनाव कराना चाहती है लेकिन समाजवादी के लोग चुपचाप बैठ कर यह अत्याचार नहीं सहेगे। बैठक मे मुख्य रूप से उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, मुन्ना प्रमुख, अनवारुल गुड्डू, राजेंद्र टाइगर, सोचन राम विश्कर्मा, गुलाम यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महाचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।