जौनपुर धारा, वाराणसी। डॉ.राजेंद्र प्रसाद घाट पर चल रहे गंगा महोत्सव की तीसरी निशा में काशी की उदयीमान गायिका, संनबीम इंग्लिश स्कूल भगवानपुर की कक्षा 11वीं की छात्रा व जौनपुर की बेटी विदुषी वर्मा की गायन प्रस्तुति ने दर्शकों को विभोर कर दिया। विदुषी ने अपने गायन की शुरुआत गणेश स्तुति गाइए गणपति जगवंदन से किया। तत्पश्चात लागी नजरिया के बान व नैना मोरे तरस गए, आजा बलम परदेसी ठुमरी गाकर उपस्थित दर्शकों को खूब आनंदित किया। विदुषी के साथ तबले पर कृष्ण कुमार उपाध्याय एवं हारमोनियम पर हर्षित उपाध्याय ने सुमधुर संगति प्रदान किया। विदुषी को पर्यटन एवं सूचना अधिकारी दिव्या तिवारी ने प्रशस्ति पत्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सुकेशी ऋशभ ने किया।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
भागीरथी के किनारे विदुषी के गायन ने मोहा मन


