Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकब्जे के नियम ने मनबढो ने दुकान से सामान बाहर फेंका

कब्जे के नियम ने मनबढो ने दुकान से सामान बाहर फेंका

  • मौके पर पहुंची पुलिस ने कब्जा करने से रोका

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। शनिवार को नगर के बडौदा यूपी ग्रामीण बैंक के नीचे स्थित दुकान में उसे समय अफरा तफरी मच गई जब शाम लगभग 3:30बजे दुकान मालिक पारसनाथ यादव अपने दर्जन भर परिजनों के साथ पहुंचकर किराएदार की दुकान से सामान सड़क पर फेंकने लगे। सूचना पर पहुंची मडियाहूँ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए यथा स्थिति बहाल कराया, व्ाहीं मौके से 8 लोगों को गिरफ्तार किया। नगर के गडही मोहल्ला निवासी अजीम ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि लगभग 50वर्ष से उसके परिजन पारसनाथ यादव से किराए का कमरा लेकर दुकान लगाकर अपना व परिवार का भरण पोषण करते आ रहे हैं। मकान मालिक दुकान खाली करना चाहते हैं। जिसका न्यायालय में विवाद चल रहा है। शनिवार को पारसनाथ यादव अपने लड़कों व घर की महिलाओं के साथ पहुंचकर गाली गलौज देते हुए दुकान से सामान निकाल कर सड़क पर फेंकने लगे। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित द्वारा मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तथा स्थिति बहाल कराते हुए आरोपितों मौके से हिरासत में ले लिया। कोतवाल विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया व आगे की कार्यवाही की जा रही है।