Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभाई ने कैंची से सगी बहन पर किया हमला, हालत गंभीर

भाई ने कैंची से सगी बहन पर किया हमला, हालत गंभीर

जौनपुर धारा, जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित करियाव बाजार में सुबह 9 बजे ईदगाह रोड पर एक मिष्ठान की दुकान के पास अमीन नाऊ ने अपनी सगी शादीशुदा बहन हसीना को जान से मारने की कोशिश की। अमीन ने अपने सैलुन से बाल बनाने वाली कैंची से लगभग 50 बार अपनी बहन की पीठ पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलावस्था में हसीना को उपचार हेतु मछलीशहर चिकित्सालय ले गई और अभियुक्त अमीन नाऊ पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।