Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर9 वर्ष की उपलब्धियां 70 वर्षों पर भारी : दर्शना सिंह

9 वर्ष की उपलब्धियां 70 वर्षों पर भारी : दर्शना सिंह

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल में जितना विकास कार्य हुआ है उतना 70 सालों में नहीं हुआ। विकास कार्यों और उपलब्धियों के बल पर भाजपा लगातार तीसरी बार केंद्र में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएग्ाी। पीएम मोदी की अगुवाई में देश का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। यह बातें मंगलवार को केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर आयोजित मल्हनी विधानसभा की प्रेसवार्ता में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा दर्शना सिंह ने कही। उन्होंने आगे कहाकि मेक इन इंडिया के तहत उद्योगों के विकास के लिए आधुनिक और सुविधाजनक बुनियादी ढांचा तैयार हुआ। डिफेंस इंडिस्ट्रयल कॉरिडोर योजना के जरिए रक्षा क्षेत्र में विदेशी निर्भरता कम हुई है और भारत पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ती हुई तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि किसानों को समृद्धिशाली बनाने के लिए किसान सम्मान निधि योजना चलाई गई है और नमामि गंगे योजना से सभी नदियों को स्वच्छ किया जा रहा है। केंद्र सरकार की ऐसी बहुत सारी उपलब्धियां है जिससे भारत समृद्धि और मजबूत बन रहा है। मोदी सरकार में बिना भेदभाव हर वर्ग को अधिकार और सम्मान मिला है। वही वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साख से दुश्मन देश घबराए हुए हैं।