
जौनपुर धारा, जौनपुर। मेढ़ा गांव निवासी डा. बालेंदु भूषण उपाध्याय को वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठित सर्ब इंटरनेशनल रिसर्च फेलोशिप (एसआइआरई) से सम्मानित होने पर गांव में जश्न का माहौल है। डा. बालेंदु वर्तमान में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। परिवार के लोगों ने बताया कि यह फेलोशिप भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के साइंस और इंजीनियरिंग संस्थान बोर्ड द्वारा प्रदान की जाती है। ज्ञात हो कि डॉ. उपाध्याय प्राथमिक विद्यालय बैहारी ब्लाक महराजगंज में दो वर्ष तक से शिक्षक रह चुके है। इस उपलब्धि के लिए उ.प्र. प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है।


