Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबोर्ड परीक्षा को लेकर आयोजित हुई बैठक

बोर्ड परीक्षा को लेकर आयोजित हुई बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित वर्ष 2023 की हाईस्कूल/ इण्टरमीडिएट की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च के मध्य दो पालियों में (प्रथम पाली समय प्रात: 8 बजे से 11.15 बजे तक, द्वितीय पाली सायं 2 बजे से 5.15 बजे तक) आयोजित होगी।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित वर्ष 2023 परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गयी। उक्त बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में परिषदीय परीक्षा के दौरान होने वाले कठिनाईयों से सबको परिचित कराया तथा अपने दायित्वों के प्रति अनवरत सतर्क रहने एवं अपने जोनल व सेक्टर में सतर्क दृष्टि रखते हुए भ्रमण करने के अपेक्षा की गयी है। उक्त समीक्षा बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा राज्य स्तर एवं जनपद स्तर पर स्थापित ऑनलाइन मॉनिटरिंग सेल से परीक्षा केन्द्रों के सतत क्रियाशील रहने हेतु नियमित निरीक्षण सम्बन्धित सेक्टर मजिस्ट्रेटों को नजर रखने का निर्देश दिया। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने अवगत कराया कि शान्तिपूर्ण, शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराये जाने हेतु समस्त केन्द्र व्यवस्थापकों की एक बैठक/प्रशिक्षण 4 फरवरी को टीडी इण्टर कालेज सभागार में आयोजित की जा चुकी है। उक्त बैठक में जिला विद्यालय ने अवगत कराया कि परीक्षा की समयबद्धता एवं संवेदनशीलता के दृष्टिगत परीक्षा कार्यक्रम हेतु जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, सम्बन्धित उप जिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षकगण की आवश्यक बैठक 11 फरवरी को 12 बजे टीडी इण्टर कालेज सभागार में आहूत की जायेगी।