Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरबोर्ड की बैठक में विकास कार्यों को लेकर हुई विस्तार से चर्चा

बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों को लेकर हुई विस्तार से चर्चा

जौनपुर धारा, सिरकोनी। नगर पंचायत कजगांव की सोमवार को पहली बैठक कार्यालय के अध्यक्ष कक्ष में हुई। अध्यक्षता नगर पंचायत के चेयरमैन फिरोज खान ने किया। बैठक में सभासदों ने कस्बे की प्रमुख समस्याओं पर अधिशासी अधिकारी आस्था पाठक तथा अध्यक्ष को बताया। सभासद रितेश कुमार ने कस्बे में साफ सफाई के लिए और सफाईकर्मियों को रखने की मांग किया। इसके अलावा पूरे कस्बे में इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण तथा सभी टूटी नालियों को बनवाने के लिए सभी सभासदों ने एक स्वर में मांग किया। सभासदों की मांग थी कि बारिश के पहले नालियों को दुरुस्त करवाया जाय जिससे कस्बे की सड़कों पर गन्दा पानी जमा नहीं होने पाए। अध्यक्ष फिरोज खान ने ईओ आस्था पाठक को सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने को कहा। इसके अलावा उन्होंने सभी सभासदों को आश्वस्त किया कि बिना किसी भेदभाव के पूरे कस्बे के विकास कार्य वरीयता के आधार पर किये जायेंगे। बैठक में राजकुमारी, सरोजा देवी, आलोक कुमार, सुनील कुमार, हैदर अंसारी, मोहम्मद आसिफ, दिवाकर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।