Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपेयजल को लेकर ब्लॉक पर पहुंचे ग्रामीण

पेयजल को लेकर ब्लॉक पर पहुंचे ग्रामीण

जौनपुर धारा, सिरकोनी। हौज गांव के कुछ हिस्सों में पेयजलापूर्ति की स्थिति नहीं सुधरने के कारण गांव के लोग ब्लॉक मुख्यालय पहुंच गए। हालांकि खण्ड विकास अधिकारी अस्मिता सेन के मौजूद नहीं रहने के कारण गांव के लोग वापस लौट गए। गांव के रतन सिंह परमार के नेतृत्व में एक दर्जन से ज्यादा लोग ब्लॉक पर पहुंच गए। उनका कहना है कि अभी कुछ हिस्सों में पेयजलापूर्ति की स्थिति ठीक नहीं है। लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। गांव के लोग अब आक्रोशित हो रहे हैं। खण्ड विकास अधिकारी ने मंगलवार को मिलने का आश्वासन दिया है।