Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeमनोरंजनबॉक्स ऑफिस पर होने जा रहा है सिनेमा के इतिहास का महामुकाबला

बॉक्स ऑफिस पर होने जा रहा है सिनेमा के इतिहास का महामुकाबला

महेश बाबू की फिल्म एसएसएमबी 28 की नई रिलीज डेट आ गई है. महेश बाबू ने जब से अपनी फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया है, हर तरफ हंगामा मच गया है. महेश बाबू ने ट्वीट किया है कि उनकी फिल्म अगले साल 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.बॉक्स ऑफिस पर होने जा रहा है सिनेमा के इतिहास का महामुकाबला, बाहुबली से टकराने आ रहा है प्रिंसमहेश बाबू और प्रभास में होगी बड़ी टक्कर महेश बाबू की फिल्म एसएसएमबी 28 की नई रिलीज डेट आ गई है. महेश बाबू ने जब से अपनी फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया है, हर तरफ हंगामा मच गया है. महेश बाबू ने ट्वीट किया है कि उनकी फिल्म अगले साल 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. महेश बाबू की फिल्म को देखने के लिए फैन्स अभी से बहुत एक्साइटेड नजर आ रहे  मेकर्स ने फिल्म को मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज करने का फैसला किया है. मेकर्स को लगता है कि मकर संक्रांति के मौके पर फिल्म रिलीज का उन्हें बड़ा फायदा मिल सकता है. महेश बाबू के इस ऐलान ने साफ कर दिया है कि अगले साल मकर संक्रांति के मौके पर उनकी भिड़ंत प्रभास से होगी. प्रभास ने पहले ही ऐलान किया था कि उनकी अपकमिंग फ्यूचरिस्टिक मूवी प्रोजेक्ट के 12 जनवरी के दिन रिलीज होगी. इस फिल्म में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में होंगे. प्रभास इन दिनों फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही मेकर्स फिल्म से प्रभास, दीपिका पादुकोण और बिग बी के लुक्स को रिवील करेंगे.बता दें, प्रभास की प्रोजेक्ट के और महेश बाबू की एसएसएमबी 28, दोनों ही फिल्मों का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दोनों फिल्मों के क्लैश से दर्शकों को यकीनन दिक्कत होने वाली है. उन्हें तय करना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा कि वे किस फिल्म को पहले देखने जाएं. दोनों ही फिल्म बहुत बड़े लेवल पर शूट हो रही है. इस वजह से फैन्स के एक्साइटमेंट का लेवल भी सातवें आसमान पर है.