― Advertisement ―

spot_img

शिक्षा से ही राष्ट्र का विकास संभव: सीमा द्विवेदी, मुंगराबादशाहपुर में वार्षिकोत्सव ने बांधा समां

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में आयोजित 5वें वार्षिकोत्सव एवं ‘मेधा संवर्धन’ कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने...
Homeअपना जौनपुरबैंक कर्मी के विरुद्ध अब तक दर्ज नहीं कराई गई एफआइआर

बैंक कर्मी के विरुद्ध अब तक दर्ज नहीं कराई गई एफआइआर

  • पीएनबी घोटाला…
    • जिम्मेदार अधिकारियों को विजिलेंस की जांच रिपोर्ट का इंतजार
    • खाताधारक अवशेष रकम जानने को बैंक का काट रहे चक्कर

जौनपुर धारा, जौनपुर। पंजाब नेशनल बैंक की खेतासराय शाखा में ग्राहकों के खाते से 1.60 करोड़ रुपये का घोटाला करने के आरोपित कैशियर राकेश कुमार के विरुद्ध अब तक एफआइआर दर्ज नहीं कराई गई है। विभागीय जांच पूरी होने की बात कर रहे बैंक के जिम्मेदार अधिकारियों की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि की घोटाला सामने आने के दो दिन बाद ही कैशियर को निलंबित किया जा चुका है। वहीं बड़ी संख्या में खाताधारक अपने-अपने खातों की अवशेष रकम की जानकारी के लिए बैंक का चक्कर काट रहे हैं। निलंबित कैशियर राकेश कुमार वर्ष 2019 से खेतासराय में ही ओरियंटल बैंक आफ कामर्स की शाखा में कार्यरत था। वर्ष 2020 में ओरियंटल बैंक आफ कामर्स के पंजाब नेशनल बैंक में विलय के बाद वहीं तैनात रहा। आरोप है कि विलय से पूर्व से ही वह दूसरों के खाते से रकम अपनी एक परिचित युवती के खाते में ट्रांसफर कर देता था। इसके बाद युवती से अधिकतर रुपये निकलवाकर खुद ले लेता था और कुछ उसके खाते में छोड़ देता था। पिछले माह एक पीड़ित खाताधारक की शिकायत पर मामला सामने आया। शाखा प्रबंधक ने पहले गुपचुप छानबीन शुरू कराई। बड़ा घोटाला सामने आने पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। उच्चाधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से कैशियर राकेश कुमार को निलंबित कर घोटाले की छानबीन के लिए बैंक की विजिलेंस टीम को लगा दिया। करीब एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी जांच पूरी होने की बात कहते हुए कैशियर के विरुद्ध तहरीर नहीं दी गई है।

Share Now...