Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबेपटरी विद्युत व्यवस्था के लिए सौंपा ज्ञापन

बेपटरी विद्युत व्यवस्था के लिए सौंपा ज्ञापन

  • टाउन वन भादी फिडर को नगर क्षेत्र से जोड़ने की मांग

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह बंटी एवं सपा नगर अध्यक्ष द्वारा भीषण गर्मी में चरमराई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु एक ज्ञापन अधिशासी अभियंता राम नरेश को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर क्षेत्र में लो बोल्टेज व कहीं न कहीं एक फेस आपूर्ति की समस्या बनी रहती है। वहीं कर्मचारियों द्वारा मीटर चेक कर लोड के नाम पर उपभेक्ताओं का शोषण किया जा रहा है। भादी फिडर टाउन वन की हालत बद से बदतर हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ा होने के चलते प्रतिदिन फाल्ट आम बात है जिसके चलते आपूर्ति ठप्प रहती है। लिहाजा पेयजल आपूर्ति ठप्प हो रही है। गर्मी से बेहाल लोगों को पीने के पानी तक को तरसना पड़ता है। लिहाजा भादी फिडर को ग्रामीण क्षेत्रों से मुक्त कर नगर की आपूर्ति से जोड़ा जाये। इस बावत एक पत्र मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को भी भेजा गया है। इस दौरान नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह बंटी, सपा नगर अध्यक्ष अरशद अंसारी, एडवोकेट संतोष अग्रहरि, लालचन्द्र यादव, मकसूद हसन, अखिलेश यादव, मुराद अली, धर्मेंद्र यादव, बेलाल अहमद, सपन गुप्ता, योगेश यादव, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।