जौनपुर धारा, जौनपुर। भाजपा के जिला कार्यालय पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यालय पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अभिन्न कश्मीर का जो सपना देखा था, आज वह पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने साहसिक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए एक झटके में कश्मीर से धारा 370 और 35 ए को हटा दिया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी और अभिन्न कश्मीर की सोच सदा प्रेरणादायी रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में चल रही केंद्र सरकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने का काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि मुखर्जी ने जनसंघ के रूप मे जो पौधा लगाया था, आज वही भाजपा के रूप में पूरे भारत में अपना मजबूत संगठन तैयार कर लिया है। आज का दिन हम सबके लिए देश के लिए महत्वपूर्ण है। आज ऐसे सपूत का जन्म हुआ, जिनके संकल्प से कश्मीर में धारा 370 हटी। उन्होंने आगे बताया कि बलिदान दिवस का कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर होगा और उनके बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। इस अवसर पर सुशील मिश्रा, रवींद्र सिंह राजू दादा, धनन्जय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राम सिंह मौर्या, आमोद सिंह, रोहन सिंह, इन्द्रसेन सिंह, पंकज सिंह जितेंद्र मिश्रा, संतोष पाण्डेय, शुभम मौर्या आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
बलिदान दिवस पर याद किए गए जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी

Previous article


