― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 07-05-2026

आज का जौनपुर धारा ई-पेपरपढ़ेंJaunpur Dhara E-Paper में पढ़ें जौनपुर, मछलीशहर, केराकत, शाहगंज, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर सहित पूरे जिले की ताजा खबरें।यहां आपको आज का...
Homeअपना जौनपुरबीडीओ ने स्वच्छता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बीडीओ ने स्वच्छता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

  • नुक्कड़ नाटक और स्वच्छता रैली द्वारा ग्रामीणों को किया गया जागरूक

जौनपुर धारा, खुटहन। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शुक्रवार को ब्लाक प्रांगण में जेपी मेमोरियल रिसर्च एण्ड एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा ओडीएफ प्लस की स्थिति बनाए रखने हेतु स्वच्छता समिति की बैठक, नुक्कड़ नाटक और स्वच्छता रैली का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया। बीडीओ गौरवेन्द्र सिंह ने स्वच्छता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रशिक्षक योगेश चंद्र शुक्ल द्वारा गांवों में ओडीएफ प्लस की स्थिति बनाए रखने एवं स्वच्छता व साफ-सफाई के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालय को साफ सुथरा रखने पर भी चर्चा की गई। दूसरे प्रशिक्षक आशुतोष पांडेय ने खुले में शौच जाने से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। खण्ड विकास अधिकारी गौरवेंद्र सिंह ने स्वच्छता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो गांव गांव जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा। इस अवसर पर  संस्था के जिला परियोजना समन्वय राजकुमार यादव, अतिबर यादव, आशुतोष पाण्डेय, अंकित यादव, रवि यादव, बैजनाथ यादव, सन्तलाल सोनी, रामदुलार यादव, बिन्दु यादव, अखिलेश वर्मा, लाल बहादुर, विनोद कुमार, दिनेश सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Share Now...