जौनपुर धारा, जौनपुर। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जनपद को प्रदेश में नामांकन में प्रथम स्थान लाने हेतु मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल द्वारा विकासखंड सुईथाकला के ग्राम सरायमोहद्दीनपुर गांव में कई मजरो में जाकर 25 बच्चों का नामांकन करके बच्चों को कापी, पेंसिल, रबर तथा चॉकलेट देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय सरायमोहद्दीनपुर के समस्त टीचर, एआरपी पंकज कुमार सिंह, त्रिवेणी प्रसाद बिंद, पारसनाथ यादव उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
बीएसए ने 25 बच्चों का किया नामांकन

Previous article
Next article

