Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनकच्चा रह गया आयशा जुल्का का चिकन

कच्चा रह गया आयशा जुल्का का चिकन

टीवी रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ से एक और कंटेस्टेंट बाहर हो चुका है। जैसे-जैसे शो के दिन आगे बढ़ते जा रहे हैं, वैसे-वैसे यह शो कंटेस्टेंट्स के लिए चैलेंजिंग और दर्शकों के लिए और भी मजेदार हो जाता रहा है। शो में टीवी और फिल्म स्टार्स अपना कुकिंग टैलेंट दिखा रहे हैं। वहीं, शो के लेटेस्ट चैलेंज में फिल्म एक्ट्रेस आयशा जुल्का फेल होती नजर आईं. चैलेंज में चिकन डिश बनानी थी और एक्ट्रेस का मुकाबला टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और मिस्टर फैसु से था। चंदन प्रभाकर और अभिजीत सांवत के बाद अब आयशा जुल्का शो से बाहर हो चुकी हैं। आयशा शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट थीं। वहीं, शो से बाहर होने के बाद आयशा सोशल मीडिया पर भी ट्रोल हो रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी शो के जज ने सभी सेलेब्स कंटेस्टेंट्स को दो टीमों में बांटा था। पहली टीम में गौरव, तेजस्वी प्रकाश, राजीव अदातिया और कविता रहे और दूसरी टीम में फैसू, आयशा, उषा नंदकर्णी और दीपिका थीं। दरअसल, इस टास्क में दोनों टीमों को थिएटर ऑडियंस के लिए डिश बनानी थी। गौरव की टीम को मैक्सिकन खाना और फैसु की टीम को कोरियाई खाना बनाने का टास्क दिया गया था। इस टास्क में गौरव की टीम जीती, जिसके बाद फैसू, दीपिका, उषा और आयशा डेंजर जोन में आ गये. जबकि उषा ताई जैसे-तैसे डेंजर से बाहर आ गईं। एलिमिनेशन राउंड में दीपिका को फिश, फैसु को मटन और आयशा को चिकन बनाने का चैलेंज मिला था। फैसू और दीपिका अपनी डिश से जजों को इंप्रेस करने में कामयाब रहे और आयशा का चिकन कच्चा रहने की वजह से जजों को नहीं भाया. इसके बाद आयशा की इस राउंड में हार हुई और उन्हें शो से बाहर जाना पड़ा. बता दें, दीपिका कक्कड़ ने हाथ में दर्द होने की वजह से शो से खुद किनारा कर लिया है.