Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबिजली विभाग के छ: टीमें कर रही चोरी कर जांच

बिजली विभाग के छ: टीमें कर रही चोरी कर जांच

  • 13 लोगों के विरुद्ध दर्ज किया गया मुकदमा, 116 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन कटे

7.57लाख की हुई वसूली और 17.40लाख बकाए पर 116घरों की काटी गई बिजली जौनपुर धारा,जौनपुर। विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ बक्शा की टीम ने बुधवार 11जून 2025 को सुबह ग्राम जंगीपुर, बबरखा, हिंदी बघेला, धर्मापुर, शंभूगंज, सैदनपुर एवं जफराबाद में मॉर्निंग रेड अभियान चलाया गया। अधिशासी अभियंता वीरेंद्र कुमार सिंह एवं प्रवर्तन दल प्रभारी संतोष यादव के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान में एसडीओ विजय यादव, धीरेंद्र सिंह एवं अमित राय, जेई अनिल गुप्ता, नितिन निगम, सुरेंद्र यादव, सैय्यद गुलाम अब्बास, राजेंद्र सिंह एवं विजिलेंस टीम तथा अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे। जिसमें विद्युत बकायेदारों से 7.57लाख की वसूली हुई। 17.40लाख रुपए विद्युत बकाए पर 116उपभोक्ता के बिजली कनेक्शन काटे गए, और 13लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। अधिशासी अभियन्ता वीरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि लगातार अभियान चलाया जाएगा। बकायेदारों पर कठोर कार्यवाही होगी तथा दस हजार रुपए से अधिक बकाएदारों का विद्युत कनेक्शन काट दिया जाएगा।