Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरबारिश व तेज हवा के चलते प्राथमिक विद्यालय का जर्जर भवन गिरा

बारिश व तेज हवा के चलते प्राथमिक विद्यालय का जर्जर भवन गिरा

जौनपुर धारा, सुइथाकला। शिक्षा क्षेत्र के भुसौड़ी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का जर्जर भवन बीती रात बारिश और तेज हवा के झोके के चलते धराशायी हो गया। मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापिका द्वारा लिखित रूप से प्रार्थना पत्र खण्ड शिक्षा अधिकारी को दे दिया गया। बताया जाता है कि उक्त विद्यालय सन 1980 का बना हुआ था, जो पहले से ही काफी जर्जर अवस्था में हो गय्ाा था। रविवार की रात बारिश और तेज हवा के चलते धराशायी हो गया जिसके सन्दर्भ में प्रधानाध्यापिका नीलू सिंह द्वारा लिखित रूप से खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य को लिखित सूचना दे दी गई। मामले में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उक्त भवन के लिए पूर्व में ही ध्वस्तीकरण का आदेश हो चुका है। फिलहाल सभी ईश्वर के प्रति आस्थावान नजर आ रहे लोगों का मानना था कि भवन यदि कार्य दिवस में गिरा होता तो बच्चे हादसे का शिकार हो सकते थे।

Share Now...