जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के अवहदपुर गांव के पास मंगलवार दो बजे बाइक सवार दो की संख्या में असलहाधारी बदमाश युवक की चेन छीन लिया। विरोध करने पर हाथापाई हो गईं। शोर मचाने पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी दूर तक पीछा किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बताया जाता है कि बराभनपुर गांव निवासी शुभम सिंह उर्फ कक्कू अमरौना गांव स्थित अपना खेत देखकर वापस घर पैदल जा रहे थे। वह अवहदपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि इसी दौरान बाइक से हेलमेट पहने व मास्क लगाए दो असलहाधारी बदमाश आए और रास्ता पूछने लगे। रास्ता बताने के दौरान ही पीछे बैठे बदमाश ने उसके गले से चेन छीन लिया। विरोध करने पर हाथापाई हो गई। युवक ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने ललकारा जिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। तीन फायर करते हुए बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी दूर तक तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
बाइक सवार बदमाशों ने युवक की छीनी चेन

Previous article
Next article


