Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरगरीबों की सेवा सबसे पुनीत कार्य : लाल बहादुर यादव

गरीबों की सेवा सबसे पुनीत कार्य : लाल बहादुर यादव

  • 300 गरीबों को कंबल और 250 बच्चों में बैग वितरित

जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली के चक इंग्लिश गांव में आयोजित कंबल वितरण समारोह एवं बैग वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सपा के जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने कहा कि गरीबों की सेवा भगवान की सेवा के समान होती है। जाड़े के दिनों में गरीबों में कंबल वितरण एक प्रकार का अत्यंत पुनीत कार्य है। इससे मानवता की सेवा भी हो जाती है और गरीबों की मदद भी हो। जाती है। उक्त बातें लाल बहादुर यादव छब्बी देवी, खरभान यादव की छठीं पुण्यतिथि पर बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में 300 गरीबों को कंबल वितरण किया गया और 250 स्कूली बच्चों को एक किताब कॉपी कलम और बिस्किट दिया गया। आयोजक मुंबई के प्रसिद्ध उद्योगपति राम उजागिर सेठ ने कहा कि वह पिछले 6 सालों से अपने माता पिता की पुण्यतिथि पर गरीबों की सेवा करते आ रहे हैं। सपा नेता राहुल त्रिपाठी ने कहा कि गरीबों की सेवा हर लोगों को करनी चाहिए। भगवान उनकी मदद जरूर करता है जो गरीबो की मदद करते हैं। कार्यक्रम का संचालन कमलेश कुमार यादव ने किया। विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश यादव रहे। अध्यक्षता सीताराम यादव ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान मनोज कुमार यादव ने लोगों का आभार व्यक्त किया।