Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरबाइक सवार ने मारी टक्कर, तीन घायल, एक की हालत गंभीर

बाइक सवार ने मारी टक्कर, तीन घायल, एक की हालत गंभीर

जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र के सिधाई गांव में बुधवार की देर रात्रि तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार समेत कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार सिधाई गांव निवासी लालू यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव बुधवार रात बाजार से घर लौटते समय सिधाई मोड़ स्थित होटल के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार खेतासराय निवासी रेहान पुत्र रिजवान और आजमगढ़ जनपद के सिधारी निवासी शुभम पुत्र शंकर भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी शाहगंज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने लालू यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।