Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकई थानों के प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों की अदला-बदली

कई थानों के प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों की अदला-बदली

जौनपुर धारा, जौनपुर। एसपी डा.अजय पाल शर्मा ने रविवार की शाम स्थानीय नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने से ठीक पहले फिर पुलिस प्रशासन में फेरबदल कर दिया। केराकत व लाइन बाजार थानों के प्रभारी समेत तीनों निरीक्षकों व दो चौकियों के प्रभारियों को भी बदल दिया। केराकत कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा, निरीक्षक (अपराध) दिग्विजय सिंह व निरीक्षक विनीत मोहन पाठक की नवीन तैनाती इन्हीं पदों पर शहर के लाइन बाजार थाने पर कर दी गई है। लाइन बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी, निरीक्षक (अपराध) जय प्रकाश यादव इन्हीं पदों पर केराकत थाने पर तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत उप निरीक्षक रोहित मिश्रा को लाइन बाजार के शीतला चौकियां पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। शीतला चौकियां चौकी के प्रभारी रहे चंदन राय को मुफ्तीगंज पुलिस चौकी का प्रभारी बना दिया गया है। मुफ्तीगंज पुलिस चौकी के प्रभारी शिव प्रसाद पांडेय को बदलापुर थाने पर स्थानांतरित कर दिया गया है।